जिला सिरमौर की निजी बसों में तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे है तथा नियमो कि धज्जियां उड़ाई जा रही है हिमाचल प्रदेश के खतरनाक मोड़ो पर इन तेज आवाज के कारण ड्राइवरों को पीछे आ रहे वाहनों के हॉर्न नहीं सुनते
ड्राइवर भी इन गानों में मस्त हो जाते है जिसके कारण सड़क हादसों के चांस बढ़ जाते है वहीं पिछले कुछ दिनों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है बस चालक और कंडक्टर के द्वारा भी वर्दी नहीं पहनी जा रही है तथा राजनीतिक दवाब के चलते भी इन बसो पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है











