• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

शिक्षा नीति में बहुत बड़े बदलाव करने जा रही है प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अंग्रेजी और गणित के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार शिक्षा नीति में बहुत बड़े बदलाव करने जा रही है और सीबीएसई के अधीन लाए जा रहे सरकारी स्कूलों के लिए अंग्रेजी तथा गणित के लिए स्पेशल इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी भर्ती जल्द ही शुरू की जा रही है। रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत अमलैहड़ में स्थित अपने पैतृक गांव भवड़ां में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुग्गा धाम एवं पार्क के उदघाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमलैहड़ स्कूल को भी सीबीएसई का दर्जा दिया गया है। यहां राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है, जिसमें अगले साल से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। अमलैहड़ सहित प्रदेश के चार चुनिंदा स्कूलों में मल्टीपल सब्जेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विषय चुन सकें।

किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस विधि से उगाई गई फसलों की उच्च मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कर रही है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई हल्दी को सरकार 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है। पांच कनाल भूमि पर हल्दी उगाकर किसान तीन लाख रुपये तक आय अर्जित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बंजर भूमि पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सब्सिडी प्रदान कर रही है। चार कनाल भूमि पर सोलर प्लांट लगाकर युवा हर साल तीन लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर के प्रयोग के बजाय अत्याधुनिक यू.वी. टैक्नोलॉजी और ओजोनेशन प्रक्रिया से पानी की प्यूरिफिकेशन की जा रही है।

You may also likePosts

Paonta Sahib: ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवा के 400 कैप्सूल बरामद किये…

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत गौना के गांव पखरोल में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित श्री वैकुंठ धाम एवं पार्क का लोकार्पण भी किया तथा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने नादौन शहर के इंद्रपाल चौक पर स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल की प्रतिमा एवं स्मारक का उदघाटन भी किया। इस प्रतिमा एवं स्मारक का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हाल ही में नगर परिषद के माध्यम से पूर्ण किया गया है।

इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : भ्रष्ट जिला खनन अधिकारी सरित चन्द्र की मिलीभगत से ओवरलोड बेलगाम टिप्पर नकली बिलों पर नदियों से अवैध खनन सामग्री रहे ढ़ो

Next Post

NH 707 पर एक्सीडेंट में 11 साल के बच्चे की मौ*त, ग्रामीणों ने एनएच 707 किया जाम

Next Post
NH 707 पर एक्सीडेंट में 11 साल के बच्चे की मौ*त, ग्रामीणों ने एनएच 707 किया जाम

NH 707 पर एक्सीडेंट में 11 साल के बच्चे की मौ*त, ग्रामीणों ने एनएच 707 किया जाम

प्रदेश में स्थापित उद्योग को सशक्त बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

प्रदेश में स्थापित उद्योग को सशक्त बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री

एक ही घर से निकले 2 ”शेर”, भारतीय सेना की सबसे खतरनाक ”फोर्स” में हुए शामिल

एक ही घर से निकले 2 ''शेर'', भारतीय सेना की सबसे खतरनाक ''फोर्स'' में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App