• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

उपायुक्त ने बैंकों को जिला के दूर दराज क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाने के दिए निर्देश

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2025-26 के अंतर्गत जून 2025 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, महिला एवं बाल विकास निगम, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम की जून, 2025 तक की समीक्षा की।

You may also likePosts

Himachal: प्रधान-उपप्रधान समेत पूरी पंचायत ने एक साथ थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक ने पहनाया पार्टी का पटका

सिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

पांवटा साहिब : दिन दिहाड़े बाइक चोरी का प्रयास लोगों ने चोर को किया पुलिस के हवाले , शहर में बाइक चोर गैंग सक्रिय

हिमाचल में बारिश का कहर : कार पर पत्थर गिरने से दंपति की मौत, बादल फटने से कई बगीचे तबाह, 122 सड़कें ठप्प

बैठक में समिति द्वारा अवगत करवाया कि सिरमौर जिला में पिछले तीन माह के दौरान 342 वित्तीय साक्षरता शिविर लगाए गये है। उपायुक्त ने बैंकों को जिला के दूर दराज क्षेत्रों में भी वित्तीय जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना की प्रगति को देखते हुए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में जन सुरक्षा कैंप लगाने के लिए कहा ताकि लोगों की जागरूकता के साथ-साथ इन योजनाओं को भी गति प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि कम आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिंग सुविधाओं को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। सभी बैंक ऋण आबंटन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें ताकि लोगों को स्वरोजगार के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सभी बैंक एटीएम व बैंक परिसर में भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित बनाए तथा सीसीटीवी कैमरों का बैकअप कम से कम 90 दिनों तक सुरक्षित रखें।

बैठक में नगर परिषद नाहन द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रेहडी-फडी वालों की सुविधा के लिए 02 अक्तूबर तक लोक कल्याण मेले का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दिए जाने वाले ऋण में बढौतरी की गई है उन्होंने बैंको से आग्रह किया कि ऐसे हित धारकों को क्यूआर कोड भी उपलब्ध करवाएं।

यूको आरसेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ब्यूटी पार्लर, मधुमक्खी पालन, जूट बैग, फास्ट फूड, खिलौने निर्माण, पापड़, आचार बनाना, डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाना, टेलरिंग, बैंक मित्र, वस्त्र चित्र कला उद्यमी, कृषि उद्यमी सहित विभिन्न ट्रेड़ों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण का लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने बैंकों से सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने तथा उदार पूर्वक ऋण उपलब्ध करवाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि जब भी आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है तो सभी विभाग अपने विभाग की स्वरोजगार संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षुओं को प्रदान करना सुनिश्चित बनायें।

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक मंजीत ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारा गत तीन माह के दौरान जून, 2025 तक 2 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 53 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बिक्रमजीत सिंह, निदेशक यूको आरसेटी मंजीत, एलडीएम के सहायक प्रबंधक सुखप्रीत कौर, उप निदेशक उद्यान, उप निदेशक कृषि राजकुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पवन कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरफ अली, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब में हिमाचल सरकार द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन….

Next Post

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1039 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

Next Post
मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1039 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1039 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

हिमाचल के 801045 किसानों के खाते में PM सम्मान निधि के आए 160.21 करोड़

हिमाचल के 801045 किसानों के खाते में PM सम्मान निधि के आए 160.21 करोड़

दुष्कर्म के आरोपी SDM ऊना की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 3 अक्टूबर को, अदालत से फिलहाल राहत नहीं

दुष्कर्म के आरोपी SDM ऊना की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 3 अक्टूबर को, अदालत से फिलहाल राहत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App