• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

आपदा से कराह रहे मंडी में सरकार का जश्न मनाना जले पर नमक छिड़कने जैसा, तीन साल में कांग्रेस एक भी लोकप्रिय योजना लाने में विफल: जयराम ठाकुर

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में गूंजा सरकार की नाकामियों का मुद्दा, ‘1 बूथ 10 यूथ’ अभियान में 5270 बूथों पर भगवा परचम

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

सुंदरनगर, 17 दिसंबर 2025: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवं जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय सुंदरनगर में पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई। तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित इस मैराथन बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीतियों और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की तीन साल की विफलताओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक का समापन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर के ओजस्वी संबोधन के साथ हुआ।

कांग्रेस के जश्न पर जयराम ठाकुर का तीखा प्रहार

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मंडी जिला में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न को दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनहीन करार दिया।

श्री जयराम ठाकुर ने कहा, “जिस मंडी जिले ने इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा झेली है, जहां लोगों के जख्म अभी भरे नहीं हैं, वहां सरकार का जश्न मनाना जनता के जले पर नमक छिड़कने जैसा है। यह सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है? प्रदेश में विकास ठप है और संस्थान बंद किए जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में एक भी ऐसी लोकप्रिय योजना लागू नहीं कर पाई है, जिसे जनता याद रख सके। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है।

युवा मोर्चा का रोडमैप और नेतृत्व

इससे पूर्व, बैठक के प्रथम सत्र में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री सन्नी शुक्ला ने अध्यक्षीय भाषण दिया। उन्होंने प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। श्री सन्नी शुक्ला ने स्पष्ट किया कि युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया और धरातल दोनों पर सक्रिय रहें।

‘1 बूथ 10 यूथ’ अभियान: संगठन की मजबूती

बैठक के दौरान भाजयुमो के महत्वाकांक्षी अभियान ‘1 बूथ 10 यूथ’ की समीक्षा की गई। इस अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार तथा सह-संयोजक एवं प्रदेश सचिव रचित चौहान ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत अब तक हिमाचल के 8007 बूथों में से 5270 बूथों पर युवाओं की टोली का गठन सफलतापर्वक पूरा कर लिया गया है।

संगठन पद्धति और अनुशासन का पाठ

बैठक के दूसरे सत्र में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री संजीव कटवाल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ‘भाजपा की संगठन पद्धति और कार्य योजना’ विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए युवाओं को अनुशासन और विचारधारा के साथ जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा दी।

इन वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नाचन से विधायक श्री विनोद कुमार ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

इसके अतिरिक्त बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर, जिला महामंत्री ओम प्रकाश एवं जितेन्द्र जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजयुमो के संगठन को मजबूती देने के लिए भाजयुमो प्रदेश महामंत्री श्री सुशील कडशोली और श्री शाश्वत कपूर ने सत्रों के संचालन में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर अन्य प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश भर से आए भाजयुमो के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पिता का हुआ निधन, मां ने कर ली दूसरी शादी- बेसहारा 4 मासूम झोपड़ी में रहने को मजबूर

Next Post

ओवरलोड व टैक्स अदा किए बिना चल रहे 3 ट्रकों को लगाया 2.10 लाख जुर्माना

Next Post
ओवरलोड व टैक्स अदा किए बिना चल रहे 3 ट्रकों को लगाया 2.10 लाख जुर्माना

ओवरलोड व टैक्स अदा किए बिना चल रहे 3 ट्रकों को लगाया 2.10 लाख जुर्माना

सितम्बर माह की 8 तारीख बीती HRTC कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

वीरवार को होगी HRTC निदेशक मंडल की बैठक, कई निर्णयों पर होगा फैसला

टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक

टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App