• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशपर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुचे

Desk by Desk
10 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
410
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशपर्व में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना के गांधी मैदान पहुचे । पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग ने गांधी मैदान में उनकी अगवानी की । इसके पहले प्रधानमंत्री का पटना एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल आरएस कोविंद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया।

प्रकाश पर्व को लेकर गांधी मैदान में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी । सभा मंडप में पूरी छानबीन के बाद प्रवेश मिल रहा था । उधर प्रधानमंत्री के काफिला के गांधी मैदान पहुंचने तक एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक सड़क की एक लेन में ट्रैफिक को रोक दिया गया था।

पीएम मोदी ने कहा…

You may also likePosts

Shimla: बीबीएमबी की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट सख्त, DC को दिए निरीक्षण के आदेश

नीट के मामले में केंद्र सरकार ने सख्त कार्रवाई की, लेकिन सुक्खू सरकार ने पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत किया : जयराम ठाकुर

हिमाचल के इन 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, झमाझम बारिश से इस दिन तक नहीं मिलने वाली राहत

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 35 वर्षीय महिला की हत्या, पति और दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया, कमरे से कुछ दूर फेंका था शव

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के सभी देशो में भारत सरकार ने दूतावासों के माध्यम से प्रकाश पर्व मनाने की योजना बनाई, ताकि गुरु गोविंद सिंह के बारे में पूरा विश्व जाने। गुरु गोविंद सिंह ने पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ा। गुरु ग्रंथ साहिब का हर शब्द, हर पन्ना प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने पूज्य पिता का बलिदान देखा। आंखें के सामने बेटों की बलि चढ़ते भी देखा।

कहा कि पटना साहिब में यह प्रकाश पर्व विशेष अहमियत रखता है। यह गुरु गोविंद सिह की धरती है। गुरु गोविंद सिंह ने वीरता के साथ धीरता का भी परिचय दिया। आज देश को दोनों की जरूरत है।

प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। कहा कि उन्होंने हर चीज की चिंता की खुद की, गांधी मैदान आकर मुआयना करते रहे।

शराबबंदी के लिए प्रधानमंत्री ने नीतीश की सराहना करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन का काम कठिन है, पर नीतीश ने नशामुक्ति का कदम उठाया।

प्रधानमंत्री ने बिहार के गौरव को याद करते हुए कहा कि वे गैरवशाली हैं कि इस पर्व में आने का सौभाग्य मिला।

 

दरबार हॉल में मत्था टेका

गांधी मैदान टेंट सिटी के दरबार हॉल में प्रधानमंत्री ने मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लंबी बातचीत होती रही। इसके बाद गुरुवाणी हुई, फिर जत्थेदार अवतार सिंह ने परिचय कराया।

बादल ने की नीतीश की सराहना

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पंजाब के सीएम प्रकाश बादल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। कहा कि उन्होंने जो समागम का माहौल बनाया, उसके लिए उनका बहुत आभार। बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की।

नीतीश बोले, बिहार में बनेगा सिख सर्किट

अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब को बुरी चीज बताते हुए कहा कि शराबबंदी से यहां खुशहाली आई है। कहा, यह बापू के चंपारण सत्याग्रह का सौवां साल भी है। चंपारण सत्याग्रह ने देश की आजादी की लड़ाई को नया स्वरूप दिया। कहा, यह सौभाग्य की बात है कि हम एक ही साल गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाश पर्व तथा चंपारण सत्याग्रह के सौवें साल का समारोह मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री बोले कि , गुरु गोविंद सिंह एक आदश व्यक्तित्व थे। उनका संघर्ष दलित मानवता की रक्षा के लिए था। हम गुरु गोविंद सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाएंगे। नीतीश ने कहा बिहार में गुरु सर्किट बनाया जायेगा। कई गुरुद्वारों को जोड़कर सर्किट बनाया जाएगा। गुरु के बाग में प्रकाश उद्यान बनाया जायेगा।

नीतीश ने कहा, हमने इस आयोजन की सफलता के हर प्रयास किए। फिर भी यदि कोई कमी रह गयी हो तो क्षमा करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने अपने विचार रखे।

एसपीजी ने संभाली कमान

प्रधानमंत्री पर आतंकी खतरे की इंटेलिजेंस सूचना के बाद उनकी सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। इसके पहले लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए वे 2013 में पटना के गांधी मैदान आए थे। जब बम धमाकों के बीच उनकी सभा हुई थी। इस बार सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसे लेकर सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। एसपीजी के लोगों ने गांधी मैदान में कमान संभाल ली है।

फायरप्रूफ बना पंडाल

दो दिन पहले ही एसपीजी ने एयरपोर्ट और गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। तब उसने जर्मन सिस्टम से बने दीवान हॉल में सिंथेटिक कपड़े की फॉल्स सीलिंग पर फायर प्रूफ स्प्रे का छिड़काव करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दरबार हॉल में होगा। उसे भी फायरप्रूफ बनाया गया है।

 

 

Share171SendTweet100
Previous Post

पाँवटा साहिब : सुखराम चौधरी ने की सरकार की खिंचाई

Next Post

पांवटा साहिब : दर्दनाक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत

Next Post
पांवटा साहिब : दर्दनाक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत

पांवटा साहिब : दर्दनाक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत

सभी चुनावो में सोशल मीडिया की होगी  महत्वपूर्ण भूमिका : भारतीय निर्वाचन आयोग

सभी चुनावो में सोशल मीडिया की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : भारतीय निर्वाचन आयोग

सिरमौर के पहाड़ी इलाको में बर्फ़बारी

सिरमौर के पहाड़ी इलाको में बर्फ़बारी

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App