ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में मारपीट का मामला: दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, जांच शुरू

पांवटा साहिब में मारपीट का मामला: दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, जांच शुरू

Khabron wala

पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पहली शिकायत में पार्वती देवी निवासी गांव बोडीवाला, डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि उसका बेटा प्रेम कुमार दुकान बंद कर अपनी गाड़ी मोड़ रहा था, तभी सचिन और अमित ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे धक्का दिया, मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते हुए गाली-गलौच की।
वहीं, दूसरी ओर सचिन कुमार निवासी गांव रसोई, डाकघर पीतमपुरा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि प्रेम कुमार शाम के समय एडीएस स्पिरिट्स फैक्ट्री परिसर में घुस गया। गार्ड द्वारा रोकने पर उसने उसके साथ हाथापाई और गाली-गलौच की। बाद में जब सचिन और अमित मौके पर पहुंचे तो प्रेम कुमार ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी आरोप है कि प्रेम कुमार ने फोन कर कुछ लोगों को बुलाया, जिसके बाद एक गाड़ी में तीन लोग मौके पर पहुंचे, जिनमें उसका जीजा और दो अन्य शामिल थे, और उन्होंने मारपीट की कोशिश की। आरोप है कि जब सचिन पक्ष रिपोर्ट दर्ज करवाने थाना पहुंचा, तब भी प्रेम कुमार, उसके जीजा और पृथ्वी सिंह ने उनके साथ मारपीट की।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने की है उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना माजरा में अलग-अलग अभियोग दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!