ADVERTISEMENT

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

Khabron wala 

हिमाचल में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई को कुल्लू और मंडी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यैलो अलर्ट, जब 28 से 31 जुलाई तक चम्बा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी देते हुए लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। अब तक हुई बारिश के दौरान हुए हादसों में 15 लोगों की जान चली गई है, जिसमें लाहौल-स्पीति में भूस्खलन से 13 व चंबा में 1, जबकि कांगड़ा में फ्लैश फ्लड से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रविवार को कुफरी में सर्वाधिक 13, चम्बा में 2, शिमला में 0.8 तथा मशोबरा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ऊना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और शिमला का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेशभर में कुल 135 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने वाले 44 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं भी बाधित हुई हैं, जिन्हें बहाल करने का काम तेजी से जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *