कांगड़ा में ज्यादा दाम वसूलने पर शराब ठेका सील, एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई
कांगड़ा जिले में शराब ठेके द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने पर ठेके को सील कर दिया गया है. ज्वालामुखी के साथ लगते जमुली स्थित ठेके को आबकारी विभाग ने 24 घंटे के लिए सील कर दिया. विभाग को शिकायतें मिल रहीं थी कि शराब ठेके में ओवरचार्जिंग की जा रहीं है. इसको लेकर विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान इन शिकायतों को सही पाया और कार्रवाई करते हुए संबधित ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया.



