ADVERTISEMENT

Paonta Sahib: शटरिंग यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल

Paonta Sahib: शटरिंग यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल

पांवटा साहिब शटरिंग यूनियन द्वारा आज दिनांक 30/07/2026 सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल की गई। यूनियन के सदस्यों ने गांव सालवाला, तहसील पांवटा साहिब निवासी श्री सुरेंद्र (पुत्र श्री जगदीश) को ₹11,000/- की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की।

श्री सुरेंद्र वर्तमान में मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी इस कठिन परिस्थिति में सहयोग प्रदान करते हुए यूनियन ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

इस अवसर पर यूनियन के प्रधान श्री यशपाल चौधरी, उपप्रधान श्री धर्मेंद्र वर्मा, सचिव श्री करण सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री परमजीत सिंह, एडवाइजर श्री अर्जुन सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने श्री सुरेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *