ADVERTISEMENT

रिश्ते शर्मसार! महिला ने जेठ पर लगाया लंबे समय तक छेड़छाड़ करने का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहित महिला ने अपने जेठ पर लंबे समय से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति और जेठ दोनों ही रोजगार के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। आरोपी जेठ लगभग 15 से 20 दिनों के अंतराल पर जब भी घर आता था, तो वह महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। महिला का आरोप है कि उसका जेठ लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता रहा, लेकिन सामाजिक लोक-लाज के कारण उसने अब तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन आरोपी की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।

महिला के अनुसार, सोमवार को जेठ ने दोबारा उसके साथ छेड़‌छाड़ की, जिसके बाद उसने लंबागांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. वैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!