ADVERTISEMENT

छुट्टी पर घर आए 29 वर्षीय सैनिक की दर्दनाक हादसे में मौत, घर में छाया मातम

Khabron wala 

थाना पालमपुर के अंतर्गत ननाहर क्षेत्र में खेतों को जंगली सूअरों से बचाने के लिए लगाई गई करंट वाली तारों की चपेट में आने से छुट्टी पर घर आए सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (29) पुत्र सुरेश कुमार निवासी ननाहर, डाकघर कमलेहड़, पालमपुर के रूप में हुई है। अश्वनी कुमार डोगरा रैजीमैंट में सेवारत था और करीब 10-11 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था। पुलिस के अनुसार अश्वनी कुमार 20 जुलाई को छुट्टी पर घर आया था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ननाहर पंचायत के उपप्रधान अनुज कुमार ने पिंटू कुमार को फोन कर सूचना दी कि अश्वनी कुमार एक मकान के साथ लगी बिजली की तारों में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि खेतों में फसलों को जंगली सूअरों से बचाने के लिए तारों में बिजली का कनैक्शन दिया गया था।

आशंका जताई जा रही है कि अश्वनी कुमार तारों के ऊपर गिर गया, जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर करंट लगने और जलने के निशान पाए गए हैं। अश्वनी कुमार अपने पीछे दो बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों और खेतों में बिजली की तारें लगाए जाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!