ADVERTISEMENT

हिमाचल में पेपर लीक करने वाले और बेचने वाले आज सलाखों के पीछे : सुक्खू

Khabron wala 

हिमाचल में पेपर लीक करने वाले और पेपर बेचने वाले आज जेल की सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार में दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बाबा रामदेव ने यदि कोई टिप्पणी की है तो कुछ न कुछ गलत बात होगी। हिमाचल में तो पेपर लीक करने वाले और बेचने वाले सलाखों के पीछे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा क्यों होता है कि हिमाचल प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तो पेपर लीक होते थे? उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि भाजपा की सरकार की नियत अच्छी नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा तभी होता होगा, जब ऊपर से कोई दिशा-निर्देश मिलता था। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बाबा रामदेव ने कुछ कहा है तो उन्हें तो तुरंत प्रभाव से आंदोलन करना चाहिए।

बीते दिनों सभी ने देखा कि दिल्ली में कितना प्रोटैस्ट हुआ, ऐसे में उन्हें भी करना चाहिए। गौर हो कि बीते दिन हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत करते स्कूलों-कालेजों में शिक्षकों, किताबों और बुनियादी सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय) की कमी का मुद्दा उठाया तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और 10वीं-12वीं के बोर्ड मार्क्स की अनदेखी पर चिंता जताई।

अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री सुक्खू आगामी 21 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर 17 अगस्त को अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री जब भी शिमला में होते हैं तो वह सोमवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ मंडे मीटिंग करते हैं। ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों के साथ बैठक कर सकते हैं।

आय का स्रोत बताना होगा, बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट डाल सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि यदि किसी ने ईमानदारी से धन कमाया है, तो उसे अपनी आय का स्रोत बताना होगा। पोस्ट में उल्लेख किया है कि ईमानदारी से धन कमाने वालों से हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गरीबों का धन लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *