ADVERTISEMENT

BIG BREAKING: हिमाचल प्रदेश में हादसे में हेडकॉन्सटेबल समेत 2 पुलिस जवानों की मौत

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शिमला शहर के टालैंड से खलीनी रोड के पास टेंकर से कार के टकराने से 2 पुलिस जवानों की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और हादसे की जांच कर रही है.  बताया जा रहा है कि हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास हुआ था.  हादसे के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, HP-52A कार और टैंकरके बीच टक्कर हो गई और इस हादसे में हेड कॉन्सटेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार  की जान चली गई. बताया जा रहा है कि दोनों की तैनाती पुलिस लाइन कैथू में थी और दोनों ऑल्टो कार में सवार थे. बताया जा रहा है कि प्रवीण मेहता रामपुर के पास ननखड़ी के रहने वाले हैं और मंडी के धर्मपुर के सरी में इनकी ससुराल है. जबकि हेमंत शिमला के जुब्बल के रहने वाले थे.

शिमला शहर में एक अन्य हादसे में आईएसबीटी क्रासिंग के पास सेब से लदा पिकअप सोमवार को सुबह करीब 6 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई. यह गाड़ी रोहड़ू से सोलन सब्जी मंडी की ओर जा रही थी. राहत की बात है कि पिकअप चालक और सहचालक को हल्की पुल्की चोट लगी है.

गौर रहे कि शिमला जिले में 12 घंटे में तीन हादसे हुए हैं. उधर, चौपाल में रविवार को हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर पलाईश में टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिर गई और इसमें मृतक की पहचान सुमित किमटा पुत्र नरेंद्र किमटा, निवासी गांव कलूण, डाकघर चम्बी, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है.

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *