Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर 55 वर्षीय व्यक्ति पर पड़ोस की नौ वर्ष की एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है। वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, मामला लंबागांव पुलिस थाना का है। बच्ची की मां के अनुसार, रविवार को वह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी। बच्ची पड़ोसी के घर गाय को रोटी देने गई, तभी आरोपी ने उसे पास बुलाकर दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मार दिए। बच्ची तुरंत भागकर अपने घर आ गई।
वहीं, जब दोपहर को मां घर लौटी, तो बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित करते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं, पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।









