Himachal : ससुर की घिनौनी करतूत, बहू को भेजे अश्लील मैसेज व वीडियो…छेड़छाड़ भी की; मामला दर्ज

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक विवाहित महिला ने अपने ससुर पर उससे छेड़छाड़ करने और सोशल मीडिया के माध्यम से उसे अश्लील संदेश व वीडियो भेजने का आरोप लगाया। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने गुरूवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले दस महीने से हमीरपुर जिले में अपने मायके में रह रही है, क्योंकि वह अपने ससुराल में रहने में असहज महसूस करती थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तीन नवंबर 2025 को उसके ससुर ने ‘फेसबुक’ के जरिये उसे एक अश्लील वीडियो भेजा, जिसके बाद उसने उन्हें (ससुर को) ब्लॉक कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस वर्ष सात जनवरी को उसका ससुर उससे बात करने के बहाने उसके मायके पहुंचा।

जान से मारने की दी धमकी

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसके ससुर ने उसे अकेले में धमकी दी कि अगर उसने इन संदेशों और वीडियो के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके ससुर ने उससे छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण उसने पहले शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों, डिजिटल साक्ष्यों और व उपलब्ध प्रमाणों की जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!