• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल: ITBP जवान रमन सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 2 नन्हे जुड़वां बेटों के सिर से उठा पिता का साया

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में कार्यरत कांस्टेबल रमन सिंह (34) का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से न केवल उनके पैतृक गांव बल्कि पूरे क्षेत्र और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सराहन में थी तैनाती, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार हमीरपुर के नाडियाना रगड़िया (झनियारा) निवासी कांस्टेबल रमन सिंह सराहन (रामपुर) में तैनात थे। 18 दिसम्बर काे शाम करीब सवा 7 बजे जब वह ड्यूटी पर तैनात थे ताे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उनके निधन का कारण हृदयाघात बताया है।

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

शनिवार को जब रमन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नाडियाना रगड़िया पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। बेटे के पार्थिव शहीर काे तिरंगे में लिपटा देखकर माता सुनीता देवी फूट-फूट कर राेने लगीं ताे वहीं पत्नी तमन्ना ठाकुर बेसुध हो गईं। परिजनों के विलाप से हर किसी की आंखें नम हो गईं। कांस्टेबल रमन सिंह अपने पीछे माता और पत्नी के अलावा 2 नन्हे जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद रमन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। इस दुखद बेला पर आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों की टुकड़ी ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। वहीं चाचा के लड़के ने जवान की पार्थिव देह काे मुखाग्नि दी। इस दाैरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, आईटीबीपी के अधिकारी, रमन सिंह के सहकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीणाें ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।

Share160SendTweet100
Previous Post

फोन पर बात करते समय फिसला पैर, दाेस्ताें के सामने ब्यास नदी के तेज बहाव में बहा UP का पर्यटक

Next Post

Himachal: अनुशासनहीनता और अवज्ञा पड़ी भारी, प्रोबेशनरी असिस्टैंट प्रोफैसर बर्खास्त

Next Post
शिलाई : पंचायत प्रधान व पांच वार्ड सदस्यों को 27 लाख रुपए गबन करने पर डीसी सिरमौर ने अयोग्य करार देते हुए पद से किया बर्खास्त

Himachal: अनुशासनहीनता और अवज्ञा पड़ी भारी, प्रोबेशनरी असिस्टैंट प्रोफैसर बर्खास्त

स्वस्थ शरीर  दवाइयों से नही बल्कि स्वस्थ आहार से बनता है – हर्षवर्धन चौहान

स्वस्थ शरीर दवाइयों से नही बल्कि स्वस्थ आहार से बनता है - हर्षवर्धन चौहान

चिट्टा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी

चिट्टा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App