हिमाचल प्रदेश स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट ने चरस व अफीम की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार टीम ने राजगढ़ में हब्बन रोड के बीच नाका लगाया हुआ था इसी दौरान वरुण भारद्वाज पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजगढ़ टीम को देखकर घबरा गया तथा भागने लगा टीम ने आरोपी को धर दबोचा तथा आरोपी के बैग से 1 किलो 446 ग्राम चरस और 384 ग्राम अफीम बरामद की गई
आरोपी को पकड़ने वाली टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह कर रहे थे गौरतलब है कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए राज्य में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट की एक स्पेशल टीम बनाई गई है जो नशा तस्करों को धर दबोचने में माहिर मानी जाती है इस टीम ने अब तक कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है वहीं आज पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सीआईडी के थाना भराडी में एनडीपीएस की विभिन धाराओ के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और जांच की जाएगी के आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था तथा किसको देने वाला था












