आज पुलिस प्रभारी थाना राजगढ़, पुलिस टीम के साथ गज्जों में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो चैकिंग Point से करीब 100 मीटर पीछे एक Pickup रूकी जिसमे चालक व सवार व्यक्ति अपनी गाड़ी (Pik up No. HP 63 A 9643) को वहीं मोका पर छोड़कर झाड़ियों की तरफ भाग गए। जिस पर सन्देह होने पर पुलिस टीम Pickup के पास जाकर उसे चेक किया तो पाया कि Pickup में बोरिया भरी हुई थी जो प्रतिबन्धित Forest Product Texusbaccatta (ब्रहमी) की सुखी पत्तियां व पत्तली टहनियां भरी हुई थी ।
गाड़ी में से कुल 14 बोरियों में Texus baccatta (ब्रहमी) की कुल 390 KG टहनियां व पत्तियां बरामद की गई है । जिस पर उपरोक्त Pick up No. HP 63 A 9653 के चालक (नामालूम) व इसमें सवार व्यक्ति के विरुद्ध वन अधिनियम की धारा 41,42 व 379, 34 IPC के अधीन पुलिस थाना राजगढ़ में अभियोग पंजीकृत्त करके मामले में आगामी अन्वेषण किया जा रहा है तथा इसमें शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि सिरमोर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |












