राजगढ़ पुलिस ने एक होटल के कमरे में जुआ खेल रहे लोगों से 57, 500 रूपये बरामद किये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना राजगढ़ की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की होटल दौलत रेजेंसी के कमरा नंबर 102 में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। जिस पर पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने तुरंत होटल दौलत रेजेंसी में छापा मर कर 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जिनके कब्जे से ताश के पत्तों सहित 57,500 रुपये बरामद किए गये। सभी 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में मुकदमा दर्ज करके करके मामले में अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
कालाअंब पुलिस ने गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में पशुपति फैक्टरी के समीप सट्टे लगते हुये एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कालाअंब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक कुमार निवासी बिरला तहसील नाहन द्वारा कालाअंब क्षेत्र में सट्टा लगया जाता है। जिसे की पुलिस टीम ने सारेआम दडे सट्टा की पर्चियां सहित 5600 रुपये के साथ मौके पर पकडा। आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मुकदमा दर्ज करके करके मामले में अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।











