• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

चंडीगढ़ में जज के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांग रहा वकील और बिचौलिया गिरफ्तार

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे एक नामी वकील और बिचौलिये को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी जतिन सलवान के रूप में हुई है जोकि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत करता है। वहीं उसका साथी सतनाम सिंह पेशे से प्रापर्टी डीलर है। इन दोनों को सीबीआइ ने वीरवार देर रात सेक्टर 9 से पकड़ा था।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

शुक्रवार को इन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई बठिंडा में तैनात जज की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीबीआई को इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका है।

सीबीआइ के मुताबिक दोनों तलाक के एक मामले में रिश्वत मांग रहे थे। इनके खिलाफ फिरोजपुर के रहने वाले हरसिमरनजीत सिंह ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का तलाक का केस बठिंडा की अदालत में लंबित है। एडवोकेट जतिन सलवान ने उस केस में उनके हक में फैसला करवाने का दावा करते हुए 30 लाख रुपये मांगे। इधर, हरसिमरनजीत ने इस बारे में सीबीआई को सूचना दे दी।

वकील बोला-रिश्वत दे पैसे कदी घट नहीं हुंदे

सीबीआइ ने वकील को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। वकील और बिचौलिये ने शिकायतकर्ता को सेक्टर 9 के एक कैफे बुलाया। वहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी। वहां सीबीआई ने उन्हें रिश्वत की रकम की पहली किस्त के चार लाख रुपये के साथ दबोच लिया।

सीबीआई के पास आरोपित वकील की रिकार्डिंग भी है जिसमें वह रिश्वत की रकम को स्वीकार कर रहा है। आरोपित रिकार्डिंग में कह रहा है कि ””””रिश्वत दे पैसे कदी घट नहीं हुंदे”””” यानी रिश्वत की रकम कभी कम नहीं होती।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है एडवोकेट सलवान

एडवोकेट जतिन सलवान को 2016 में चंडीगढ़ पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक बिजनेसमैन सुखबीर सिंह शेरगिल के ड्राइवर को 2.6 किलो अफीम और 15 लाख रुपये जाली करेंसी के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला था कि शेरगिल को फंसाने के लिए कुछ लोगों ने मिलकर यह साजिश रची थी, जिनमें एडवोकेट सलवान का भी नाम शामिल था।

इस मामले में सलवान और अन्य लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, हालांकि बाद में एडवोकेट सलवान को जमानत मिल गई थी। सलवान समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

CBI की बड़ी कार्रवाई, जज के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में वकील और सहयोगी गिरफ्तार

Next Post

लोक निर्माण मंत्री ने पांवटा साहिब में 11.48 करोड़ से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन किया निरीक्षण

Next Post
लोक निर्माण मंत्री ने पांवटा साहिब में 11.48 करोड़ से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन किया निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री ने पांवटा साहिब में 11.48 करोड़ से निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन किया निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टौंरू सहित आंजभोज क्षेत्र का किया दौरा

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टौंरू सहित आंजभोज क्षेत्र का किया दौरा

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App