कैथल : समाजसेवी मुकेश शर्मा खाना बनवाकर गरीब लोगों में रहे बांट

कैथल के मशहूर समाजसेवी मुकेश शर्मा ने एक अनूठी पहल शुरू की है उन्होंने गरीब लोगों के बीच में बना बनाया खाना तैयार कर बांटना शुरू किया है क्योंकि कच्चे राशन के बावजूद कई गरीबों को कभी गैस या अन्य कारणों से खाना बनाने में परेशानी सामने आ रही है जिसके बाद मशहूर समाजसेवी मुकेश शर्मा ने खाना बनवा कर ही लोगों को बांटना शुरू कर दिया है रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग खाना खा रहे हैं

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बाद कर्फ्यू के दौरान गरीब लोगों को खाने की बड़ी परेशानी सामने आ रही थी वही गरीब मजदूर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग व प्रवासी मजदूर खाने के लिए जहां भटक रहे थे तथा प्रशासन की तरफ से भी उनको कम मात्रा में ही कच्चा राशन उपलब्ध कराया जा रहा था वही मुकेश शर्मा ने यह पहल की है कि अब 14 अप्रैल तक रोजाना गरीबों को खाना बना कर दिया जाएगा जिसमें कढ़ी चावल राजमा चावल रोटी सब्जी पूरी सब्जी पुलाव तथा अलग-अलग तरह का भोजन रोजाना गरीबों में बांटा जाएगा रोजाना सैकड़ों की संख्या में गरीब लोग खाना खा रहे हैं तथा मुसीबत की इस घड़ी में भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं वही मुकेश शर्मा की अनूठी पहल का कैथल में सभी लोगों ने जोरदार समर्थन किया है तथा इस अनूठी पहल में करीबन ढ़ाई सौ लोग अपना योगदान देने के लिए सामने आए हैं

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!