किसानों ने गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में अरदास करके सभी किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टरों की विशाल रैली से शुरुआत हुई। कृषि उपज मंडी एपीएमसी में पहुंचकर स्थानीय नेताओं ने किसानों को संबोधित भी किया और इस बिल की कमियों व नाकामियों के बारे में किसानों को अवगत भी करा।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए किसानो ने किसान ट्रैक्टर रैली के साथ पूरे शहर चक्कर लगाते हुए एस०डी०एम० पांवटा साहब के माध्यम से एक जनहित याचिका माननीय सुप्रीम कोर्ट को प्रेषित की है।इससे पहले किसानों ने एक जनहित याचिका दायर की है । किसानों ने विश्वकर्मा चौक पर कुछ देर तक चक्का जाम भी किया, लेकिन आर्मी के वाहनों और एंबुलेंस को दिक्कत ना हो इसलिए थोड़ी देर बाद इस जाम को खोल भी दिया गया ।
इस रोष प्रदर्शन के प्रारंभ में व अनाज मंडी में किसान नेताओं के संबोधन के बीच बीच में स्थानीय किसानों ने जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए और इन नारों में इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग भी की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जगदीश चौधरी, सिमरत सिंह, प्रितपाल सिंह, मेवा सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह बिट्टू, विनय गोयल, संदीप बत्रा, दिनेश शर्मा, हरप्रीत सिंह खालसा, घासीराम, जोगिंदर सिंह चौधरी, गुरदीप सिंह, हरीश चौधरी, मोहन सिंह सैनी, भजन सिंह, परमजीत सिंह बंगा, मान सिंह चौधरी, गुरजीत सिंह फौजी, हरपाल सिंह, राणा सिंह, सुरमुख, हरपाल सिंह, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, हरबंस सिंह, जसविंदर सिंह, ईशर सिंह, मनदीप सिंह, जरनैल सिंह, बहादुर सिंह, तीरथ सिंह, जय किशन, सादिक खान, मोहम्मद अयूब,अरशद अली तथा समस्त किसान पांवटा साहिब ने ट्रैक्टर रैली में भाग लिया।











