शादी से लौट रहे थे, खाई में लुढ़की कार, 6 की मौत

शिमला। जिला के चौपाल उपमंडल के नेरवा में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा नेरवा के ईड़ा पंचायतघर के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब दो बजे कुठाड़ से मनहु की तरफ जा रही एक कार (HP 24D 3352) ईड़ा पंचायतघर के पास 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस कार में छह लोग सवार थे और हादसे में सभी की मौत हो गई है। ये सभी शादी से वापस घर को लौट रहे थे। हादसे में मारे गए पांच लोग नेरवा की टिक्करी पंचायत के रहने वाले थे। इनमें से एक बजाह, दो चैंजन, एक जनोग और एक चैड़ गांव के रहने वाले थे। चालक चंबा का रहने वाला बताया जा रहा है उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी शव निकाले। हादसे में मारे गए 5 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें बलवंत (42) गांव बजाह, बंसी लाल (36) व कंवर सिंह (35) गांव चैंजन, सूरत सिंह (46) गांव जनोग, मोहर सिंह (36) गांव चैड़ शामिल हैं। एसपी डीडब्लू नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। नेरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

You may also likePosts

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!