मंडी में खाई में गिरी आल्टो कार,एक की मौत, तीन घायल।

(विजय ठाकुर) हिमाचल के जिला मंडी के लंबाथाच के पास हुए एक कार हादसे में एक  युवक की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब ग्यारह  बजे हुआ है।

You may also likePosts

यह कार मंडी के जजैंहली की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही लंबाथाच के पास पहुंची कि कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे थुनाग निवासी 21 साल के लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लाया गया। फिलहाल इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग थुनाग के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!