मरीन कमांडो अमित सिंह राणा की भीषण सड़क हादसे में मौत, 500 फुट गहरी खाई में गिरी कार

Khabron wala 

भारतीय नौसेना के मार्कोस मरीन और शौर्य चक्र से सम्मानित अमित सिंह राणा की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लाहारू इलाके में कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

500 फुट गहरी खाई में गिरी कार

पुलिस ने बताया कि उनकी कार करीब 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। उसने बताया कि राणा (32) सोमवार रात करीब 11 बजे ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लाहारू में एक तीखे मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार खाई में गिर गई। वह एक मित्र से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद उन्हें आधी रात खाई से बाहर निकाला। उन्हें खांडियन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को उनके पैतृक गांव लाहारू में उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राणा के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, चार वर्षीय पुत्र और दो बहनें हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान असाधारण वीरता प्रदर्शित करने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। 2018 में ऑपरेशन रक्षक के तहत, उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कई जोखिम भरे अभियानों में भाग लिया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!