• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मेडिकल स्टोर मालिक के घर छापेमारी, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां व लाखों की नकदी बरामद

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

अम्ब क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ड्रग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर के मालिक के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों के साथ लाखों रुपए की नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर विश्राम गृह के सामने वार्ड नम्बर-3 की कालोनी में पड़ते आवास पर की गई।

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त मकान में नशीली दवाइयों का अवैध भंडारण व कारोबार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी अम्ब रूप सिंह के नेतृत्व में ड्रग विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई जिसमें एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई सुनील डढवाल, हैड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार तथा लेडी कांस्टेबल नीलम कुमारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह घर पर दबिश दी और देर शाम तक सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान टीम को नशीले पदार्थ ट्रामाडोल की कुल 2330 गोलियां बरामद हुईं, जोकि प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं। इसके अतिरिक्त घर से लगभग 24 लाख 35 हजार रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी अंकुश (33) को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का घर के समीप पड़ते रैस्ट हाऊस के सामने ही मेडिकल स्टोर है जबकि उसके पिता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हैं। पुलिस और ड्रग विभाग आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Share160SendTweet100
Previous Post

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी काेर्ट में पेश, ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड के लिए नवाही स्कूल की छात्रा का चयन, शिमला के रिज मैदान पर करेगी कदमताल

Next Post
गणतंत्र दिवस परेड के लिए नवाही स्कूल की छात्रा का चयन, शिमला के रिज मैदान पर करेगी कदमताल

गणतंत्र दिवस परेड के लिए नवाही स्कूल की छात्रा का चयन, शिमला के रिज मैदान पर करेगी कदमताल

घुमारवीं में ड्रग कंट्रोल का छापा : नशीले कैप्सूल बरामद, मैडीकल स्टोर सील

घुमारवीं में ड्रग कंट्रोल का छापा : नशीले कैप्सूल बरामद, मैडीकल स्टोर सील

नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा

पालमपुर से शिमला जा रही बस में पकड़ी चरस, 2 नेपाली गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App