ADVERTISEMENT

नाहन जेल में भिड़े विचाराधीन बंदियों के दो गुट, मारपीट में कइयों को आईं चोटें; पुलिस जांच में जुटी

Khabron wala

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार शाम विचाराधीन बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में कुछ बंदियों को चोटें आई हैं। कारागार प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार कारागार के उप अधीक्षक सीताराम की शिकायत के अनुसार 15 अगस्त की शाम कारागार के ब्लॉक-ए में दो गुटों के विचाराधीन बंदियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात वार्डरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और झगड़ा रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन बंदियों की संख्या अधिक होने के कारण तत्काल स्थिति काबू में नहीं आ सकी।

इसके बाद अतिरिक्त वार्डर, हेड वार्डर और कारागार अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक प्रयासों के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और मारपीट रुकवाई गई। इस झगड़े में कुछ विचाराधीन बंदियों को चोटें आई हैं।

 

 

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *