ADVERTISEMENT

नाहन आईटीआई के समीप दो कैंटरो की टक्कर , नाहन-शिमला हाईवे पर लगा लंबा जाम

नाहन-शिमला हाईवे पर सोमवार सुबह 10:30 बजे दो आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनोग से नाहन की ओर जा रहा एचपी 71-7876 कैंटर तेज गति में था, जो कि नाहन की ओर से आ रहे एचपी 71- 5607 कैंटर से जा टकराया। कैंटरो की टक्कर से नाहन शिमला हाईवे पर भारी जाम लग गया है। शिमला से नाहन आने वाली निगम व निजी बसों तथा नाहन से सोलन शिमला जाने वाली बसें जाम में फस गई हैं। जिसके चलते सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है । जबकि दोनों ट्रक के मालिक मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर हुए इस हादसे में नाहन की ओर जा रहा कैंटर तेज गति में था, जो कि अनियंत्रित होकर नाहन से आ रहे कैंटर से जा टकराया। जिसके चलते दोनों वाहन काफी क्षति ग्रस्त हो चुका है । गनीमत यह रही कि केंटरो की इस टक्कर के बाद कैंटर सड़क के किनारे जाकर रुक गया, नहीं तो वह खाले में गिर सकता था और भीषण हादसे का रूप ले सकता था। जबकि नाहन से आ रहे कैंटर ने एचपी 71- 5607 ने बचाने की काफी कोशिश की और उसने अपने कैंटर को नाली में उतारकर पहाड़ी से चिपका दिया फिर भी दूसरे कैंटर में उसको टक्कर मार कर भारी नुकसान पहुंचाया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!