पावटा साहिब के स्तौन कस्बे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां एक पंचर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल पावटा साहिब लाया गया जहां पर उसको प्राथमिक उपचार दिया गया परंतु उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया
मिली जानकारी के अनुसार घायल बलजीत उम्र 49 वर्ष स्तौन में टायर में हवा भर रहा था इसी दौरान ही अचानक टायर में ब्लास्ट हो गया जिसमें बलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया था बताया जा रहा है कि बलजीत के सिर में गहरी चोट आई थी मामले की पुष्टि करते हुए पूरूवाला के एसएचओ विजय रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है व्यक्ति का शव शव गृह में रख दिया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी











