नाहन-शिमला एचएन पर हुए एक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार युवती सहित दो लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल युवती का ईलाज नहान मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।
हादसा बुधवार सुबह 11 से साढ़े 11 बजे के बीच नाहन-कुमारहट्टी-शिमला नेशनल हाईवे पर लादू गांव के समीप हुआ। पता चला है कि कफ्र्यू में दी ढील के बीच नाहन से आई 20 कार एचपी18बी-9136 लादू की ओर पहुंची थी। लादू के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कार कौन चला रहा था। बहरहाल कार हादसे में 62 वर्षीय विजेंद्र गोयल निवासी गुन्नूघाट नाहन की मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी नेहा गोयल का नाहन में उपचार चल रहा है। वहीं कार में एक अन्य सवार नाहन मुकेश कुमार को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर किया गया है। हादसे की पुष्टि जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।












