• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

217 पंचायतों में ₹62.10 लाख की हेराफेरी, सोशल ऑडिट में हुआ खुलासा

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत हुए कार्यों में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। जिले की 217 ग्राम पंचायतों में संपन्न हुए सोशल ऑडिट में कुल 62.10 लाख रुपए की कथित गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इन अनियमितताओं में 91,444 रुपए की सीधे तौर पर वित्तीय गड़बड़ी पाई गई है, जबकि 61.19 लाख रुपए की अनियमितता ‘डेविएशन’ (विचलन) से जुड़ी है।

क्या है मामला

You may also likePosts

साइबर ठगी पर धर्मशाला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी, 14.70 लाख रुपए बरामद

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सोलन में कुल 240 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 217 का सोशल ऑडिट पूरा कर लिया गया है। ऑडिट में सामने आया है कि अधिकतर मामले डेविएशन के हैं। इसका अर्थ है कि जहां काम स्वीकृत था, उसके स्थान पर किसी दूसरी जगह काम कर दिया गया या फिर निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई है।

ब्लाॅक वाइज अनियमितता का ब्यौरा

►सोलन विकास खंड: यहां 37 में से 30 पंचायतों का ऑडिट हुआ, जिसमें सबसे अधिक 38.53 लाख रुपए की कथित अनियमितता पाई गई है।

►धर्मपुर विकास खंड: 24 में से 23 पंचायतों की जांच में 150 मामले सामने आए। यहां 6856 रुपए की वित्तीय और 9.85 लाख रुपए की डेविएशन अनियमितता मिली है।

►कंडाघाट विकास खंड: 26 में से 23 पंचायतों के ऑडिट में 59298 रुपए की वित्तीय और 6.04 लाख रुपए की डेविएशन गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।

►पट्टा विकास खंड: 25 में से 22 पंचायतों के ऑडिट में 3.20 लाख रुपए की अनियमितता सामने आई है।

►कुनिहार विकास खंड: जिले के दूसरे सबसे बड़े ब्लॉक की 53 पंचायतों में 2800 रुपए की वित्तीय और 2.73 लाख रुपए की डेविएशन अनियमितता मिली।

►नालागढ़ विकास खंड: जिले के सबसे बड़े ब्लॉक नालागढ़ में 66 पंचायतों के ऑडिट में 376 छोटे-मोटे मामले सामने आए। यहां 11380 रुपए की वित्तीय और 92355 रुपए की डेविएशन गड़बड़ी पाई गई।

एडीसी सोलन राहुल जैन ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सोशल ऑडिट में जिन पंचायतों में अनियमितता मिली है, उनमें से अधिकांश मामले डेविएशन से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों को ग्राम सभा की बैठक में चर्चा के माध्यम से दूर किया जा सकता है। प्रशासन ने इस संबंध में सभी बीडीओ को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ऑडिट में उठाए गए सवालों पर संबंधित ग्राम पंचायतों से जवाब तलब किया जाए।

Share160SendTweet100
Previous Post

Himachal: घुमारवीं के डॉ. हिमांशु शर्मा भारतीय सेना में बने कैप्टन, मिलिट्री अस्पताल शिमला में देंगे सेवाएं

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

Next Post
मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

आपदा के 6 महीने बाद भी मिट्टी और पत्थर डाल कर भी बहाल नहीं हुई सड़कें : जयराम ठाकुर

आपदा के 6 महीने बाद भी मिट्टी और पत्थर डाल कर भी बहाल नहीं हुई सड़कें : जयराम ठाकुर

एक जनवरी 2024 से सरकारी विभाग नहीं खरीदेंगे डीजल-पैट्रोल वाहन, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को मिलेगा मुख्यमंत्री लघु कल्याण योजना का लाभ: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App