• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

ग्रामीण इलाकों में घर बनाने के लिए पंचायत से लेनी होगी अनुमति : धर्माणी

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि पंचायतों को टीसीपी के अधिकार देने वाला कानून जल्द लागू किया जाएगा, ताकि लोगों के जानमाल की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास लोगों को घर के करीब सुविधा देना है, ताकि उनको परेशानी न हो। शनिवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सुनियोजित विकास की ओर आगे बढ़ रही है।

राज्य में हर वर्ष हमें आपदा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हर वर्ष जानमाल का नुक्सान होता है। इसी कड़ी में इसे कम करने तथा लोगों की जान व संपत्ति को बचाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। इसके लिए पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतों को टीसीपी के अधिकार दे रहे हैं। इसके तहत लोगों को सिंपल लाइन डायग्राम बनाकर देनी होगी।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में तकनीकी सहायक हैं तथा कानून अभी प्रारंभिक चरण में है। इसके तहत 600 वर्ग मीटर से ऊपर के निर्माण को टीसीपी के दायरे में लाया गया है। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यदि कोई बाहरी व्यक्ति 1,000 वर्ग मीटर का प्लाॅट खरीदता है तो वह भी टीसीपी के दायरे में आएगा। इससे उन लोगों को बाहर रखा गया है, जिनकी यहां पर पैतृक संपत्ति है। इसके अलावा यदि स्थानीय व्यक्ति 1,000 वर्ग मीटर या इससे अधिक का निर्माण करता है तो वह भी टीसीपी के दायरे में आएगा।

You may also likePosts

Paonta Sahib: शटरिंग यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत 100 पेटियां देसी शराब बरामद मामला दर्ज

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Shimla: फेसबुक पर विज्ञापन देख शातिरों के जाल में फंसा व्यक्ति, पैसे दोगुने करने के लालच में गंवाए ₹7.82 लाख

सरकार का प्रयास है कि इसे जल्द लागू किया जा सके। उन्होंने लंदन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर एक स्ट्रीट के लिए वर्ष 1813 में ही कानून बना दिया गया था, लेकिन हम इसमें पीछे हैं। इससे हमें नुक्सान झेलना पड़ा है। नुक्सान को कम करने के लिए ही कानून बनाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईटीआई व इंजीनियरिंग कालेजों में एआई और डाटा साइंस विषय को शुरू किया जा रहा है।

भाजपा व आरएसएस के लोग कंगना से कहलवाते हैं अपनी बातें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सांसद कंगना रणौत के बयान को लेकर धर्माणी ने कहा कि उनके बारे में क्या कहें। भाजपा व आरएसएस के लोग कंगना से अपनी बातें कहलवाते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार हमेशा जिम्मेदारी से काम करता आया है।

जीएसटी को लेकर श्रेय लेना है तो जिम्मेदारी भी ले भाजपा

धर्माणी ने कहा कि जीएसटी को कम करने से लोगों को फायदा होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी व हमारे नेता राहुल गांधी इसे गब्बर सिंह टैक्स बोलते थे तथा जीएसटी का सरलीकरण करने व इसके स्लैब कम करने की मांग कर रहे थे। भाजपा ने अब इसका श्रेय लेने के लिए पूरा प्रचार तंत्र लगा रखा है। यदि आज के समय में वह इसका श्रेय लेते हैं तो जिम्मेदारी भी लेनी होगी तथा देश के लोगों से माफी मांगनी होगी। वर्ष 2017 से आज तक अधिक जी.एस. लगाकर लोगों का शोषण किया गया है, उसके लिए भाजपा माफी मांगे।

Share160SendTweet100
Previous Post

सांस्कृतिक संरक्षण और मंदिरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार

Next Post

अपनी हर जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा से निभा रहे हैं मुख्यमंत्री: नरेश चौहान

Next Post
अपनी हर जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा से निभा रहे हैं मुख्यमंत्री: नरेश चौहान

अपनी हर जिम्मेदारी को सत्यनिष्ठा से निभा रहे हैं मुख्यमंत्री: नरेश चौहान

नालागढ़ के प्राईवेट अस्पताल में हुई महिला की डिलीवरी के बाद मौत,अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

लद्दाख से हरियाणा तक बिछेगी 20 हजार मेगावाट की सोलर पावर ट्रांसमिशन लाइन, हिमाचल को नहीं मिलेगा कोई प्रत्यक्ष लाभ, हजारों बीघा भूमि जाएगी अधिग्रहण में

लद्दाख से हरियाणा तक बिछेगी 20 हजार मेगावाट की सोलर पावर ट्रांसमिशन लाइन, हिमाचल को नहीं मिलेगा कोई प्रत्यक्ष लाभ, हजारों बीघा भूमि जाएगी अधिग्रहण में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App