ADVERTISEMENT

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब  सीनियर सेकेंडरी को -एजुकेशनल तथा सी.बी.एस.ई द्वारा मान्यता प्राप्त

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब  सीनियर सेकेंडरी को -एजुकेशनल तथा सी.बी.एस.ई द्वारा मान्यता प्राप्त।

क्लस्टर 16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय ने बाजी मारी।

गर्ल्स तथा बॉयज दोनों टीमों ने लहराया परचम ।

दिनांक 23-7-26 से 27-7-26 तक बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल फतेहाबाद हरियाणा में आयोजित अंडर 17 सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार 25-7-26 से 30-7-26 तक गुरु नानक अकैडमी कैथल हरियाणा में आयोजित अंडर 17 सी.बी.एस.ई क्लस्टर 16 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की दोनों टीमों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाए ।

ज्ञातव्य हो बॉयज तथा गर्ल्स दोनों की प्रतियोगिताओं में 16 अन्य विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। उसमें से दोनोंटीमों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी विद्यालय के नाम की।विद्यालय के डायरेक्टर श्री जी. एस. सैनी तथा प्रिंसिपल गुरुविंदर कौर चावला ने प्रातः कालीन सभा में दोनों टीमों की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया तथा बॉयज टीम के कोच श्री अनिकेत ठाकुर तथा गर्ल्स टीम की कोच श्रीमती अंजना ठाकुर को हार्दिक बधाई दी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *