ADVERTISEMENT

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत 100 पेटियां देसी शराब बरामद मामला दर्ज

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत 100 पेटियां देसी शराब बरामद मामला दर्ज

दिनांक 01.08.2026 को पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम ने नियमित गश्त एवं यातायात जांच के दौरान शायाघाट के समीप एक पिकअप वाहन (HP63A-2142) से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने सनौरा की ओर से आ रहे वाहन को जांच के लिए रोका। चालक ने अपना नाम जयप्रकाश (32 वर्ष), निवासी देवठी मझगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर बताया। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें डाले में रखी गत्ते की पेटियों की जांच करने पर कुल 100 पेटियां देसी शराब, ब्रांड पैराडाइज संतरा बरामद करने मे सफलता प्राप्त कि है । सभी बोतलों पर “Sale in Himachal Pradesh Only” अंकित था। चालक बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *