पांवटा साहिब सिविल अस्पताल को बड़ी सौगात
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियो डायग्नोसिस विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। साथ ही त्वचा रोग विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और फोरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश भी हुए हैं।
लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी झेल रहे पांवटा अस्पताल के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। खासकर रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से खाली रहने की बात पहले भी सामने आती रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता असगर अली का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने पांवटा साहिब और पूरे सिरमौर की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है।
👉 सवाल यह भी है कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में लंबे समय से खाली पड़े इन पदों को समय रहते क्यों नहीं भरा गया?









