पांवटा साहिब : स्कूल में चल रही जिला स्तरीय प्रतियोगिता और शौचालय बदहाल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला के शौचालय का बुरा हाल है। हैरानी की बात ये है कि इस स्कूल में आजकल जिला स्तरीय प्रतियोगिता चल रही है। हालत ये है कि इन टूटे हुए बदबूदार शौचालय में खिलाड़ियों और छात्रों को जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी के नल टूटे पड़े है। सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
विभाग बड़े-बड़े दावे करता है और स्कूल का स्टाफ और प्रिंसिपल इस समय नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने और डांस करने में व्यस्त है लेकिन जमीनी हकीकत आपके सामने है। स्कूलों में शिक्षा के साथ स्वच्छता भी छात्रों का अधिकार है।









