पावटा साहिब: वार्ड नंबर 5 से सर्व शक्ति भटनागर चुनावी मैदान में , मिल रहा लोगों का समर्थन
वार्ड नंबर 5 से सर्व शक्ति भटनागर एक पढ़ी-लिखी प्रत्याशी हैं लगातार लोगों के साथ मिलना जुलना लगा रहता है चुनावी मैदान में आने से पहले लोगों को यह विश्वास दिलाना कि इनकी समस्याएं क्या है साथ ही लोगों से अपील की है की वार्ड के विकास के लिए उनको वोट देकर जिताये । शक्ति भटनागर ने जीत की दावेदारी जताते हुए कहा कि उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा वह 5 नंबर वार्ड से चुनाव लड़कर जीत की दावेदारी कर रही है उन्होंने यह भी दावा किया कि वह वार्ड नंबर 5 जो का कायाकल्प करने की भरपूर कोशिश करेंगी तथा वार्ड के लोगों की सभी समस्याएं दूर करने में सहयोग करेंगी |
पढ़ी-लिखी तथा मिलनसार शक्ति भटनागर वार्ड में प्रचार में काफी समय से लगी हुई है तथा घर-घर जाकर लोगों से आने वाले चुनाव में जीत के लिए समर्थन मांग रही है |जमीनी स्तर से जुड़ी प्रत्याशी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है | गौरतलब है कि सर्व शक्ति भटनागर का परिवार लोगों के सुख दुख में हमेशा भागीदार रहे हैं शक्ति भटनागर के पति भी समाज सेवा से जुड़े हुए है जिसके कारण उन को इसका लाभ मिलेगा वहीं सुखराम चौधरी के करीबी होने के कारण उनको भाजपा वोट बैंक का भी सहयोग मिलेगा |









