पावटा साहिब : कोरोना वायरस का पॉजिटिव मामला आया सामने

हिमाचल में कोरोना वायरस का एक और मरीज सामने आया है। सिरमौर का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। आइजीएमसी शिमला में बुधवार आए जांच के नमूने में इस बात की पुष्टि हुई है। आइजीएमसी में 58 नमूनों की जांच में 57 नेगेटिव और एक पॉजिटिव रहा। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी.धीमान ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को 128 नमूनों की जांच हुई। इसमें एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। यह रिपोर्ट सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति की है।

       उधर सिरमौर के डीसी डॉ आर के परुथी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पहचान नालागढ़ क्षेत्र  माजरी के  रहने वाले (50 ) सादिक के तौर पर हुई है ,जो लोहगढ़ मस्जिद में रह रहा था।व इस  समय पावटा साहिब के तारू वाला स्कूल में क्वारटाइन  किया हुआ था  उन्होंने कहा कि रात को उसे शिफ्ट करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का ताल्लुक जमात से ही है। सिरमौर से 35 सैंपल भेजे गए थे इसमें से 13 की रिपोर्ट लंबित थी। करीब 12 बजे प्रशासन को एक मामला  पॉजिटिव आने की सूचना मिली।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!