प्रेम वर्मा का घोषणा पत्र..जिला परिषद की सतोन वार्ड के समस्त जनता से की ये अपील…. 

प्रेम वर्मा का घोषणा पत्र..जिला परिषद का सतोन वार्ड की समस्त जनता से अपील है

मैं प्रेमचंद जिसका चुनाव चिन्ह मेज का पंखा है आप लोगों से सिर्फ एक गुजारिश करता हूं कि मैं आप लोगों के बीच जिला परिषद उम्मीदवार के रूप में आ रहा हूं मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दे पर बात करना है चाहे वो हमारे मुख्य सड़क हो चाहे हमारे क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र हो हम हर जगह ऐसी सुविधा लाना चाहते हैं जिसका की हर आम आदमी हकदार है यदि मैं आपके आशीर्वाद से जीत कर जिला परिषद बनता हूं तो मैं मात्र 18 महीना के अंदर स्वास्थ्य केंद्रो को बेहतर करने का प्रयास करूंगा और आपकी लाइफ लाइन कहे जाने वाली सड़क है उसको भी पूरी तरह से ठीक करने का प्रयास करूंगा हम राजनीति करने नहीं आ रहे हैं हम सिर्फ आप लोगों से गुजारिश करना चाहते हैं कि यदि आप हमें मौका देते हैं तो क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी हम नहीं आने देंगे हमारा सिर्फ एक ही लक्ष्य है वो है समस्त पंचायत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हो और लोगों को मूलभूत सुविधा जैसे की सड़क पानी इसकी स्थिति को पूरी तरह से ठीक किया जाए इसके साथ ही यदि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं जीत कर आता हूं तो सबसे पहले प्रस्ताव मे मै हिमाचल प्रदेश के जितने भी बुजुर्ग लोग हैं उनकी पेंशन ₹5000 प्रति माह करने की मांग करूंगा क्योंकि आप सब जानते हैं बुढ़ापे में लोगों के दवा बूटी में ही कम से कम हजार रुपए महीने की दवाई का खर्चा आता है ऐसे में एक आम परिवार अपने बुजुर्गों के इलाज करवाने में भी असंभव जैसा हो जाता है यदि बुजुर्गों को ₹5000 प्रति महीने पेंशन मिलेगी तो कम से कम वो अपनी दवा बूटी के साथ-साथ खुद के छोटे-मोटे खर्चे भी उठा पाएंगे इसके साथ ही बांगरन शमशान घाट में एक शेड का निर्माण भी किया जाएगा ताकि गर्मी और बरसात के समय लोगों को कम से कम खड़े होने के लिए तो एक स्थान मिल सके मैं वादा करता हूं कि अगर मैं यह कार्य 18 महीना में नहीं कर पाया और आप मेरे कार्य प्रणाली से खुश नहीं हुए तो मैं खुद व खुद अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा एक बार फिर से सतोन जिला परिषद की समस्त जनता से हाथ जोड़कर विनती है कि मेरे चुनाव चिन्ह मेज के पंखे पर मोहर लगाकर मुझे विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान करें

जय हिंद जय भारत

आपका अपना प्रेम (सतोन जिला परिषद वार्ड 6 उम्मीदवार)

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!