जिला सिरमौर के जिला परिषद वार्ड नंबर- 09
पातलियों से निर्दलीय प्रत्याशी परविंदर सिंह बिट्टू का चुनाव प्रचार अभियान लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। उनको सभी समुदायों का भारी समर्थन मिल रहा है हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी उनका जीताने के लिए समर्थन कर रहे हैं प्रथम दो चरणों में भारी मतदान हुआ है जिसे परविंदर सिंह बिट्टू की जीतने की संभावनाएं बढ़ गई है

इसी कड़ी में बिट्टू ने इलाके में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा और अपने चुनाव चिन्ह “जीप” पर मुहर लगाने की अपील की।
इलाके में परविंदर सिंह बिट्टू के पहुंचते ही
समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार
स्वागत किया। गांव में जगह-जगह लोगों ने उनके साथ बैठकें कीं और क्षेत्र की समस्याओं को खुलकर सामने रखा। चुनावी माहौल के बीच गांव में विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चाएं तेज रहीं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सड़क
सुविधा, पेयजल समस्या, सफाई व्यवस्था और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं की मांग उठाई। इस पर परविंदर सिंह बिट्टू ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड के हर गांव में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे और जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी।
परविंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि उन्हें पूरे वार्ड से लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है और लोग ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं जो हमेशा उनके बीच मौजूद रहे।
इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल इलाके में भी जनसंपर्क को लगातार जारी रखा। जिस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी परिचित करवाया और उन्हें हर तरह से सहयोग व समर्थन देने का आश्वासन दिया। उनको मुस्लिम समुदाय का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिट्टू लंबे समय से
सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और हर छोटे-बड़े मुद्दे पर लोगों के साथ खड़े रहे हैं। यही वजह है कि चुनाव प्रचार के दौरान गांव-गांव में उनके समर्थन में लगातार भीड़ बढ़ती दिखाई दे रही है।
जनसंपर्क अभियान ने वार्ड नंबर-09 के चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। गांव में अब चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और प्रत्याशी लगातार जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।












