हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर लाल डांग के पास भीषण सड़क हादसा पेश आया है. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हैं. फिलहाल हरियाणा पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है. क्योंकि जिस एरिया में एक्सीडेंट हुआ है वह हरियाणा में आता है वही एक्सीडेंट के बाद दोनों तरफ जाम की स्थिति हो गई एसएचओ पांवटा साहिब कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को बहाल किया

जानकारी के अनुसार, यमुना नगर जिले में हिमाचल बॉर्डर पर लाल डांग में यह घटना पेश आई है. बताया जा रहा है कि हिमाचल के सिरमौर जिले के रेणुकाजी के रहने वाले पांच लोग 2 बाइकों पर सवार थे. इस दौरान ढलान से उतरते समय मक्के से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और फिर उसने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में दो पुरुष और दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि घायल महिला को रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि प्रताप नगर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और ट्रक को जेसीबी की मदद से सीधा कर ट्रैफिक को बहाल किया जा रहा है.












