समाजसेवी व भाजपा नेता मदन शर्मा ने कफर्यू और लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद और श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था के दृष्टिगत आज पावटा साहिब के रामपुरघाट में जरूरतमंद लोगों तक जरुरी राशन पहुचाया । गोरतलब है कि मदन शर्मा गरीबो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते है |
आज 150 राशन किटों को क्षेत्र के रामपुरघाट की झुग्गी झोपड़ियो के लोगो को बांटा गया । गरीबो को जो राशन दिया गया उसमे चावल, दाल, तेल, चीनी व नमक , मिर्च व हल्दी शामिल है। समाजसेवी व भाजपा नेता मदन शर्मा ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नडडा के आहवान के दृष्टिगत भाजपा कार्यकर्ताओं में अभावग्रस्त लोगों की सेवा और सहायता करने का जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लगातार अधिक जरूरतमंदों को राशन किट पहुंचाने का कार्य किया जायेगा | इस मोके पर वार्ड मेम्बर गुलजार सिंह आशा वर्कर बिंदु विवेक कुमार अमित कुमार व जितेंदर भी मोजूद थे |












