ADVERTISEMENT

Shimla: पूजा सूद को लखनऊ में मिला प्रतिष्ठित महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान

Khabron wala 

साहित्य और संस्कृति को समर्पित लखनऊ की अग्रणी संस्था निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाऊंडेशन ट्रस्ट का चतुर्थ वार्षिकोत्सव उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान संस्था की संस्थापिका डा. रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अजीज सिद्दीकी सहित मंच पर आसीन पद्मश्री डा. विद्या बिंदु सिंह एवं गण्यमान्य अतिथियों द्वारा पूजा सूद डोगर को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। हिंदी की शीर्षस्थ कवयित्री महादेवी वर्मा के नाम से जुड़ा यह सम्मान अत्यंत प्रेरणादायी है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *