ADVERTISEMENT

Shimla: देर रात गहरी खाई में समाई कार, एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौ*त

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। शिमला ग्रामीण के सुन्नी उपमंडल में एक कार के गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में दो युवकों की मौत

यह दर्दनाक सड़क हादसा राजस्व गांव बेरटी के हाजल में पेश आया है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे में जहां दो परिवार उजड़ गए हैं। वहीं, पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

कब पेश आया हादसा?

जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP52-0277 में दो व्यक्ति सवार होकर जा रहे थे। सोमवार रात बेरटी के हाजल के पास पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार दोनों व्यक्तियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

दुर्घटना के बाद रात के समय घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक ग्राम पंचायत मझिबड़ क्षेत्र से संबंधित बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान-

उत्तम पुत्र मघनी राम (44) निवासी गुम्मा

यशपाल पुत्र नारायण (37) निवासी गुम्मा

दुर्घटना के बाद खाई में गिरे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई की स्थिति और कठिन परिस्थितियों के बीच काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

कब पता चला हादसे के बारे में?

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुन्नी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। दो युवकों की असामयिक मौत से उनके परिजनों और परिचितों को गहरा सदमा पहुंचा है।

प्रशासन ने दी फौरी राहत

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से तत्काल राहत प्रदान की गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है, ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें कुछ आर्थिक सहायता मिल सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *