• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी

Desk by Desk
3 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरूवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला रखी। 450 वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले इस तीन मंजिला भवन में सभी मूलभूत सुविधाओं के सृजन का प्रावधान है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भवन का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला के सराहां में ‘शी हाट’ की तर्ज पर निर्मित किया जाने वाला यह हाट क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों विशेष कर महिलाओं को अपने हस्तशिल्प तथा खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित करने तथा उनकी बिक्री के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सिरमौरी हाट में स्थानीय ग्राम पंचायत तथा आसपास के क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि हाट में सिरमौर जिला के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे जिससे पर्यटकों को क्षेत्र की समृ़द्ध जीवनशैली को जानने और समझने के अवसर भी प्राप्त होंगे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम को ब्रांड के तौर पर देश-विदेश में स्थापित करने के लिए इसका नाम बदलकर हिमक्राफ्ट किया गया गया है।

You may also likePosts

हॉकी कन्या छात्रावास माजरा की खिलाड़ियों की मूलभूत आवश्यकताओं पर भी सरकार दे ध्यान –स्कूल प्रबंधन समिति एवं मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था

Paonta Sahib: नगर परिषद के चुनाव को 2 महीनों से ज्यादा बीत गया समय, नहीं हो पाए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ…

हिमाचल में बदले 27 सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, इन जिलों में चला तबादलों का बड़ा चक्र

हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

इसके उपरान्त मीडिया के प्रतिनिधियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दुबई में निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने निवेशकों को राज्य में ऊर्जा, पर्यटन तथा हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण मित्र निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है ताकि प्रदेश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को भी कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा की दुबई के निवेशक आगामी जनवरी माह में हिमाचल आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नवोन्मेषी पहल की जा रही हैं। सरकार के इन प्रयासों को देश के साथ-साथ विदेशों में भी सराहा जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक सुख राम चौधरी, विनय कुमार, अजय सोलंकी, पूर्व विधायक किरनेश जंग, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं सचिव रूपेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश सचिव अवनीत सिंह लांबा तथा दयाल प्यारी, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम नसीमा बेगम, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, अन्य कांग्रेस पदाधिकारी तथा पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित थे।

Share160SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : मुख्यमंत्री पुरुवाला में रखेंगेे सिरमौरी हाट की आधारशिला

Next Post

न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

Next Post
????????????????????????????????????

न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

closeup of the feet of a dead body covered with a sheet, with a blank tag tied on the big toe of his left foot, in monochrome, with a vignette added

पावटा साहिब : पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत

मुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आग की घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने ऊना जिले में आग की घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App