ADVERTISEMENT

Solan : 23 वर्षीय युवक ने घर में उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मची चीख-पुकार

Khabron wala

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के साथ लगते थाना बरोटीवाला के तहत भटोलीकलां में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। सूचना मिलने के बाद बरोटीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहित कुमार, पुत्र राम सेवक निवासी गांव मस्तीपुर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अपने भाई और भाभी के साथ भटोलीकलां में रहता था तथा बद्दी के पास लक्कड़ पुल के पास स्थित एक उद्योग में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि मृतक का भाई छुट्टी पर अपने घर गया हुआ था, जबकि शुक्रवार सुबह उसकी भाभी घरेलू सामान लेने बाजार गई थी। इसी दौरान घर पर अकेले मौजूद मोहित ने कथित तौर पर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

नशे का सेवन करता था युवक

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक के नशे का सेवन करने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने गुरूवार रात को भी नशा किया था और शुक्रवार सुबह भी नशे का सेवन किया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *