• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

आवारा कुत्ता उठा लाया नवजात, नोचता देख लोगों ने छुड़वाया- कलयुगी मां की खोज में पुलिस

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद शर्मसार और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर देवली कालोनी में एक नवजात शिशु का शव मिला है- जो कि एक आवारा कुत्ता मुंह में दबाकर घूम रहा था।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

कुत्ते के मुंह में शव

घटना बीते कल की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना ढली में घटना की सूचना दी। लोगों ने बताया कि देवली कॉलोनी में नंद कॉटेज के पास एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में दबाकर घूम रहा है। लोगों ने किसी तरह कुत्ते के मुंह से शव को निकलवा कर सुरक्षित स्थान पर रखा।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद किया। नवजात शिशु लड़का था। शुरुआती जांच में शिशु के चेहरे, सिर और पीठ पर कुत्ते या किसी जंगली जानवर द्वारा काटे जाने के निशान पाए गए हैं।

पूरे इलाके में फैली सनसनी

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम करवा दिया है। फिलहाल, नवजात के शव को IGMC शिमला के शव गृह में रखवाया गया है।

पुलिस टीम ने BNS की धारा 94 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिशु की मां का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है- ताकि पता चल सके कि इस नवजात को किसने फेंका।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा पनप उठा है। उनका कहना है कि यह कृत्य समाज को झकझोरने वाला है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद दुखी और नाराज हैं। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने इस क्रूर घटना की कड़ी निंदा की है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। साथ ही, प्रशासन ने समाज में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

बच्चे के लिए तरसते हैं कई लोग

लोगों का कहना है कि कई लोग बच्चे के लिए तरसते हैं। जबकि, कुछ लोग बच्चों के साथ क्रूरता करते हैं- जो कि बेहद शर्मनाक बात है। उनका कहना है कि अगर किसी को बच्चा नहीं चाहिए तो वो किसी और को बच्चा गोद दे सकता है।

कैसे गोद ले सकते हैं बच्चा?

बच्चे को कैसे गोद लिया जा सकता है-

बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और अधिनियम के तहत होती है।

भावी माता-पिता को सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होता है।

उसके बाद एक होम स्टडी रिपोर्ट बनाई जाती है, जिसमें दंपत्ति की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक स्थिति का आकलन किया जाता है।

बच्चा स्वीकार करने के बाद उसे कुछ समय के लिए फॉस्टर केयर (देखरेख अवधि) में दंपत्ति के साथ रखा जाता है।

फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को दंपत्ति को सौंपा जाता है।

एजेंसी दो साल तक हर छह महीने बाद फॉलोअप विजिट करके यह सुनिश्चित करती है कि बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में रह रहा है।

बच्चा गोद लेने वाले लोगों के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। कोई भी व्यक्ति बच्चे को गोद ले सकता है- फिर चाहे वो भारतीय नागिरक हो या फिर विदेशी या फिर NRI (प्रवासी भारतीय)। मगर सभी अधिनियम के तहत निर्धारित नियम और शर्तें पूरी करने के बाद ही ये लोग बच्चे को गोद ले सकते हैं।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

सोलन में 5 फार्मा उद्योग हुए बंद, 500 से अधिक कामगार बेरोजगार

Next Post

हिमाचल पुलिस का SHO क्यों हुआ सस्पेंड, महिला से रेप और हत्या से जुड़ा है मामला

Next Post
हिमाचल पुलिस का SHO क्यों हुआ सस्पेंड, महिला से रेप और हत्या से जुड़ा है मामला

हिमाचल पुलिस का SHO क्यों हुआ सस्पेंड, महिला से रेप और हत्या से जुड़ा है मामला

नाहन व पांवटा में होंगे कैंपस इंटरव्यू

नाहन व पांवटा में होंगे कैंपस इंटरव्यू

हिमाचल के बल्ह में आदमखोर तेंदुए का हमला, शख्स की मौत, पति-पत्नी और बेटे समेत 5 घायल, लोगों ने तेंदुए को मार डाला

हिमाचल के बल्ह में आदमखोर तेंदुए का हमला, शख्स की मौत, पति-पत्नी और बेटे समेत 5 घायल, लोगों ने तेंदुए को मार डाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App