सिरमौर पुलिस की कड़ी कार्रवाई…दो युवकों से 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) इंसुलिन सिरिंज बरामद…

Khabron wala 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरीपुल क्षेत्र में एक कार से 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।

पुलिस ने वाहन चालक हरिश चौहान (31) निवासी गांव सेरगाता, डाकघर कोटी, तहसील जुन्गा, जिला शिमला तथा आकाशदीप उर्फ दीपू (25) निवासी गांव ओईली, डाकघर कोटला, जिला सोलन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार नंबर HP-63B-8448 में दो व्यक्ति चिट्टा लेकर गिरीपुल की ओर से जुन्गा की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरीपुल पुल के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। नियमानुसार तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे युवक के पैरों के पास रखे काले रंग के बैग की जांच की गई।

बैग की एक जेब से पारदर्शी पॉलिथीन पाउच में रखा 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके अलावा बैग से पांच इस्तेमाल की हुई इंसुलिन सिरिंज भी बरामद की गईं।मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में अभियोग संख्या 47/26, दिनांक 03 जुलाई 2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!