पावटा साहिब : इलाके में सुरंग मिलने से दहशत,पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे

अनजान लोग पिछले कई दिनों से लगातार खुदाई में लगे थे

पावटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुंभी वाला धर्मकोट गांव में लगभग 25 से 20 फुट गहरी सुरंग मिली है। सुरंग मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं  पता लगाया जा रहा है कि  सुरंग किसने बनाई है और सुरंग बनाने का उद्देश्य क्या है। सुरंग मिलने से धर्मकोट कुंभी वाला क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव की एक महिला ने यहां बनाई जा रही एक सुरंग देखी। यह सुरंग ऐसे समय में बनाई जा रही है जब लोग कोरोना संक्रमण की दहशत से डरे हुए हैं कोरोना संक्रमण के खतरे के समय हालांकि कहीं भी आने-जाने पर पाबंदी है लेकिन यहां कुछ लोग पिछले कई दिनों से लगातार खुदाई में लगे हुए थे।

यह संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते थे और अपना काम करके रात में ही वापस चले जाते थे कुछ युवकों ने जंगल में जाकर जांच की तो यहां सुरंग देखकर हैरान हो गए। सुरंग कुछ मीटर अंदर तीन दिशाओं में खोदी गई है। सुरंग के बारे में लोगों ने पहले बद्रीपुर  पंचयात के प्रधान रामलाल शर्मा को इसकी सूचना  दी। प्रधान ने  इस संबंध में पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता नहीं चला है कि सुरंग बनाने वाले लोग कौन थे और उनके उद्देश्य क्या था । गांव में दहशत है और लोग सुरंग बनाने के मामले की जांच की मांग कर रहे हैं |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!