• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

टैक्सी में नशे की सप्लाई का पर्दाफाश, 1.564 किलोग्राम चरस के साथ चुराह के 3 तस्कर गिरफ्तार

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

जिला चम्बा में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डल्हौजी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक टैक्सी से भारी मात्रा में चरस बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई सोमवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-154ए पर स्थित मैगी प्वाइंट, लाहड़ के समीप की गई। पुलिस थाना डल्हौजी की टीम ने यहां नाकाबंदी कर रखी थी। चैकिंग के दौरान जब एक टैक्सी को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 1 किलो 564 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लिया और टैक्सी में सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

You may also likePosts

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 176 कैप्सूल बरामद

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी चम्बा जिले के ही चुराह क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी पहचान अनुज कुमार (39) निवासी गांव धरवास, रफीक मोहम्मद (34) निवासी गांव कुलुंडा (डाकघर गनेड़) और जगदीश शर्मा (36) निवासी गांव सरेला (डाकघर थल्ली) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डल्हौजी में मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share160SendTweet100
Previous Post

Himachal : IGMC अस्पताल का मारपीट विवाद सुलझा, मरीज-डॉक्टर में हुआ समझौता, हाथ मिलाए और गले भी मिले

Next Post

कुल्लू पुलिस का ACTION: भारी मात्रा में चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post
Arrested man in handcuffs with handcuffed hands behind back in prison

कुल्लू पुलिस का ACTION: भारी मात्रा में चरस बरामद, दो गिरफ्तार

सोलन में रफ्तार का कहर: पलटी कार... 4 घायल, 2 PGI रैफर

बिलासपुर में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, सवार की गई जान; चालक पर केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App